विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दिन बाद भी अपहृत छात्रा का सुराग नहीं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Jul 2019 07:06 PM (IST)

तीन बाद भी छात्रा का सुराग नहीं

तीन दिन बाद भी अपहृत छात्रा का सुराग नहीं
तीन दिन बाद भी अपहृत छात्रा का सुराग नहीं

मेहरमा : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अपहृत नाबालिक छात्रा को घटना के 3 दिन बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है। इस कारण छात्रा के परिजन सहित ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है। अपहरण के आरोपित युवक समुदाय विशेष के होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। छात्रा की मां,भाई, बहन व दादा-दादी का रो रो कर बुरा हाल है। इधर अपहृत छात्रा की बरामदगी को लेकर बुधवार को प्रणव सिंह ,बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन तिवारी, भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक साह ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक दुर्गेश जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ झा, बजरंग दल के जिला संयोजक आशुतोष कुमार, अटल सेना के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन यादव के द्वारा मेहरमा थाना पहुंचकर पुलिस इंस्पेक्टर एसएस तिवारी व थाना प्रभारी ललित कुमार पांडे से मिलकर छात्रा के अविलंब बरामदगी की मांग की। पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के अंदर छात्रा के बरामदगी का भरोसा दिया गया। बता दें कि बीते 14 जुलाई को स्कूल गई छात्रा का अपहरण कर लिया गया था इस संबंध में छात्रा की मां के द्वारा दमड़ी गांव के मोहम्मद सुलेमान उर्फ सल्लू,पिता मोहम्मद अनीस सहित उसकी मां भाई व भाभी के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।