Move to Jagran APP

स्मार्ट क्लास से आएगा बुनियादी शिक्षा में सुधार

मंगलवार 20 अगस्त को राज्य शिक्षा परियोजना झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया गया है। परंतु विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की किया गतिविधि है

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:36 AM (IST)
स्मार्ट क्लास से आएगा बुनियादी शिक्षा में सुधार

मेहरमा : राज्य शिक्षा परियोजना झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जा रहा है। परंतु विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की गतिविधि क्या है, उसकी विस्तृत जानकारी अभिभावकों को नहीं मिल पा रही है। इसके लिए जिले में गठित स्मार्ट क्लास की गतिविधियों के अवलोकन को लिए बीईईओ शाह आलम एवं प्रवीण पासवान ने अंचल क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उपस्थित नोडल शिक्षकों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाह आलम ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या मेहरमा, आजाद उच्च विद्यालय कसबा एवं मध्य विद्यालय कसबा के स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित बच्चों से कुछ आवश्यक जानकारी वर्ग कक्ष में जाकर ली गई। इसमें मुख्य रूप से मध्य विद्यालय कसबा के क्लास 6 एवं 8 के बच्चों के बीच अपना कुछ समय देकर स्मार्ट क्लास के ऑनलाइन, ऑफलाइन की जानकारी दी गई। विद्यालय के अलावा घर में बेहतर अध्ययन कैसे करें, इस विषय पर इकोवेशन एप के माध्यम से पढ़ाई करने के गुर बताए गए। विद्यालय के शिक्षक एवं नोडल शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट क्लास की जानकारी ली। बताया कि स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है, परंतु क्लास के अंदर कुछ आधुनिक सामानों की कमी भी है, जिसके कारण बच्चों को उचित एवं समुचित शिक्षा देने में कठिनाई हो रही है। इसके लिए उन्होंने वरीय पदाधिकारी को सारी बातों की जानकारी देने की बात कही। कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए हर संभव सार्थक पहल की जा रही है। मौके पर नोडल शिक्षक राजेश कुमार मिश्र, मो मुफीजुद्दिन, निर्मल चंद्र मंगल, नवकांत चौधरी ,उपेंद्र प्रसाद यादव ,बालेश्वर टोप्पो के अलावा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.