साइबेरियन पक्षी का शिकार करनेवाले को भेजा जेल
पक्षी का शिकार करने वाले को जेल
पोडै़याहाट : बुधवार को पोडै़याहाट पुलिस ने 12 साइबेरियन पक्षी के शिकार करने के जुर्म में मदन हेंब्रम को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 149/19 के तहत वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को जेल भेज दिया गया। ज्ञात रहे कि मंगलवार को प्रखंड परिसर में अप्रवासी साइबेरियन पक्षी को मारते हुए सुगाबथान के मदन हेंब्रम को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साइबेरियन पक्षी के साथ मदन को पकड़ कर थाना ले गई थी। उसके बाद रेंजर श्रीनिवास दुबे ने वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी ने उसे जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि प्रखंड परिसर स्थित बट वृक्ष पर प्रतिवर्ष काफी संख्या में साइबेरियन पक्षी अपना आशियाना बनाती हैं। यह पक्षी चार माह तक यहां प्रवास करती है। इस बीच मादा पक्षी अंडा देती है । जब बच्चा उड़ने लायक हो जाता है। फरवरी -मार्च माह में तब फिर वह अपने परिवार के साथ साइबेरिया की ओर प्रस्थान कर जाती है। यहां के लोग साइबेरियन पक्षी का यहां पहुंचना शुभ मानते हैं ।