जनता ने जताया विश्वास, निष्पक्ष नहीं रहा प्रशासन : संजय
न्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा लगातार जनता का विश्वास बढ़ता चला गया और इस बार के चुनाव में
गोड्डा: विधानसभा चुनाव में जीत से वंचित रहे राजद प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि संपन्न विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें धर्म जाति से उपर उठकर अपार समर्थन दिया। बीते चुनाव तुलना में इस बार उन्हें लगभग 33 हजार अधिक मत मिले। कहा कि जनता ने उन्हें जो समर्थन दिया, उसका वे ऋणी हैं। साथ ही कहा कि प्रशासन यहां निष्पक्षता से काम नहीं किया। इसके कारण वे चुनाव हार गये। कहा कि हार के बाद भी वे जनता के बीच हमेशा बने रहेंगे। कहा कि अगले तीन माह में पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। कहा कि विपक्षी ने खुलेआम पैसा का खेल खेला। पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना भी दी गई लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। जनता ने जो निर्णय दिया है, उसका वे सम्मान करते हैं। कहा कि उनके हारने से क्षेत्र का विकास बाधित हुआ। जीत से क्षेत्र को विकास की जो गति मिलती वह नहीं मिल पायेगी। गोड्डा का विकास बाधित हुआ लेकिन जनता जो निर्णय है उसे शिरोधार्य करते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि जब से वे चुनाव लड़ रहे हैं, लगातार उनका मत प्रतिशत बढ़ता गया है। पहली बार जब विधायक बने तो उन्हें लगभग 30 हजार मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार जनता का विश्वास बढ़ता चला गया और इस बार के चुनाव में 83 हजार से अधिक मत मिले। वे हार से घबराये नहीं हैं। अगले पांच साल तक वे क्षेत्र में अपने मतदाता मालिक के सुख-दुख में खड़े रहेंगे। मौके पर युवा राजद के जाहिद इकबाल व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।