पथरगामा में ऑटो पलटने से आठ जख्मी, तीन गंभीर
पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा बसंतराय मुख्य मार्ग ला सुतिया अंधेरिया मोड़ टर्निंग के पास ऑटो पर सवार आठ व्यक्ति चालक सहित अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट कर गए जिससे तीनों लोगों को गंभीर चोट आई है जिसमें स्लीप यादव उम्र 25 वर्ष पिता पूछो यादव दूसरा सिटू यादव पिता राम यादव तीसरा दीप नारायण यादव पिता का नाम ना मालूम जिसको गंभीर से चोट आने पर पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा बसंतराय मुख्य मार्ग पर सुतिया अंधेरिया मोड़ के पास सोमवार की शाम एक ऑटो के पलटने पर उसमें सवार आठ मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। सभी मजदूर ढलाई का काम कर लौट रहे थे। घायलों में ऑटो चालक भी शामिल है। बताया जाता है कि अनियंत्रित होकर ऑटो मोड़ के पास पलट गया। गंभीर रूप से घायलों में स्लीप यादव उम्र 25 वर्ष पिता पूछो यादव, सिटू यादव पिता राम यादव तथा दीप नारायण यादव शामिल है। घायल मजदूरों को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा स्लीप यादव को चोट आई है, जिसके हाथ टूट गए हैं एवं पूरे शरीर में चोट है। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग महागामा थाना क्षेत्र कोलझारा गांव के निवासी है। ये सभी मजदूर हैं जो मकान की ढलाई करने के लिए रानीपुर गए हुए थे। ढलाई कर लौटने के क्रम में देर संध्या यह घटना घटी। सभी मजदूर ठेकेदार अशोक यादव के साथ काम करते हैं। सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।