अलग-अलग सड़क हादसे में तीन जख्मी
अलग-अलग जगहों से सड़क हादसे में तीन घायल
गोड्डा :अलग-अलग जगहों से सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना में सदर प्रखंड के गंगटा मोहल्ला निवासी लालमोहन सिंह (30) पिता मंटू सिंह को भर्ती कराया गया। लालमोहन सिंह बाइक से पंजवारा से वापस अपने घर गंगटा आ रहा था। इसी क्रम में सिकटिया के समीप पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से जख्मी को सदर में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में बिहार के बांका जिले के धोरैया की रहने वाली अनीता देवी (36) पति बिदेश्वरी राय मेहरमा के समीप आटो से गिरकर घायल हो गई। इलाजरत अनीता देवी ने बताया कि वह आटो से बहन की ननद की शादी में मेहरमा के बसंतपुर गांव जा रही थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। तीसरी घटना में गोड्डा के बकसरा गांव निवासी फंटूश कुमार 22 पिता शशिधर राणा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर मायागंज रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार चल रहा है।