सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
महागामा/ललमटिया :ललमटिया-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर ललमटिया मिशन विद्यालय के समीप शुक्रवार की दे
महागामा/ललमटिया :ललमटिया-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर ललमटिया मिशन विद्यालय के समीप शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में महागामा के मिथुन शर्मा की मौत हो गई जबकि रोहित शर्मा व विक्रम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक विक्रम शर्मा दोनों को वहीं छोड़कर भाग गया तथा स्वयं मेहरमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हो गया। वह विष्णु शर्मा का बेटा है।
घायल रोहित ने बताया कि विष्णु शर्मा हमारा चाचा लगता हैं। शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे विक्रम ने मुझे और मिथुन को घर से बुलाकर सादी-सीमानपुर चलने के लिए कहा। रास्ते में दोनों ने जमकर शराब पी और फिर वहां से रवाना हुआ। वह काफी तेज गति से बाइक चलाने लगा। इसी क्रम में नियंत्रण खो जाने से ललमटिया मिशन चौक के आगे मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलावस्था में ही बिक्रम हमदोनों को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर ही मिथुन ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब दो बजे रात में दोनों को पुलिस ने उसे व मिथुन को महागामा अस्पताल लाया जहां डॉ. नुरुल हक ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। घायल रोहित का प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया। मृतक मिथुन शर्मा परिवार में सबसे बड़ा था। मिथुन शर्मा और विष्णु शर्मा मिलकर बढ़ई का काम करते थे और इससे ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। मृतक युवक मिथुन और रोहित चचेरे भाई थे। विक्रम शर्मा दोनों का रिश्तेदार है।