मृतका के परिजनों को मुहैया कराया राशन
मेहरमा सुरनी पंचायत अंतर्गत बोरमा संथाली टोला के मदन तूरी को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र
मेहरमा : सुरनी पंचायत अंतर्गत बोरमा संथाली टोला के मदन तूरी को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद उर्फ नंदू राम द्वारा एक क्विटल चावल विधायक दीपिका पांडे के सौजन्य से मदन तूरी के मां के श्राद्ध में सहयोग हेतु दिया गया। इसके अलावा पंचायत के मुखिया मनींद्र कुमार सिंह ने अपनी ओर से 20 केजी अरहर का दाल एवं 5 केजी मंगल सरसों तेल सहयोग स्वरूप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद ने बताया कि बीते 10 दिन पूर्व मदन तूरी की मां की मृत्यु हो गई थी। गरीबी के कारण वह मां के श्राद्ध कर्म करने में असमर्थ हो रहे थे ,जहां इसकी सूचना स्थानीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह को दिया गया। उन्होंने तत्काल एक कुंटल चावल उनके पुत्र को उपलब्ध कराने को कहा जहां उन्हें दे दिया गया। इसके अलावा और जो भी संभव हो पाएगा मदद किया जाएगा। वही पंचायत के मुखिया मनिद्र कुमार सिंह ने भी प्रतिनिधि होने के नाते अपनी ओर से दाल और तेल की मदद कर दी ताकि उनका श्राद्ध कर्म हो सके। इस प्रकार की मदद पर पुत्र मदन तूरी ने आभार प्रकट किया। मालूम हो कि बसूनी तूरी ने ही वर्षों पूर्व जमीन दान कर अपनी समाज के मासूम बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय बोरमा संथाली स्कूल बनवाया था। जमीन दान के बाद उनकी स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती चली गई। जहां आज उनके मरने के बाद उनके श्राद्ध कर्म करने में भी परिजन गरीबी के कारण असमर्थ थे।