65 पार का लक्ष्य पूरा होगा : राज पालिवार
65 पार का लक्ष्य पूरा होगा राज पालिवार
गोड्डा : गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम स्थित सिदो कान्हू मैदान में सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सूबे के श्रम मंत्री राज पालिवार ने कहा कि आसन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा 65 पार का लक्ष्य पूरा करेगी। कहा कि लाभार्थी सम्मेलन में हजारों की संख्या में आईं महिला शक्ति इस बात की गवाही दे रही है कि आने वाले दिनों में भाजपा अपने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन करेगी। मंत्री पालिवार ने कहा कि यह मातृ शक्ति का सम्मेलन है। भाजपा सरकार ने इस गौरवमय इतिहास को दोहराने का काम किया और समाज की महिलाओं को सशक्त कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया। इसमें उज्ज्वला दीदियों, स्वयं सहायता समूह की बहनें, पोषण सखी, सहिया बहनें आदि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के सीएम रघुवर दास ने मातृ शक्ति के रूप में सम्मान देने का काम किया है। मुफ्त में गैस, एक रुपये किलो अनाज, एक रुपये में जमीन और घर की रजिस्ट्री का अधिकार महिलाओं को सरकार ने दिया। घर-घर शौचालय बनाया। कन्याओं की शादी तक के लिए सुकन्या योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आधी आबादी के लिए सरकार ने जो योजनाएं चलाई, उसका फलाफल आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में ऐसा लाभार्थी सम्मेलन कहीं देखने को नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी और स्थानीय विधायक अमित मंडल के क्रियाकलापों की सराहना की।
मौके पर विधायक अमित मंडल ने कहा कि नए झारखंड में शासन का रिमोट महिलाओं के साथ में होगा। क्योंकि लाभार्थी सम्मेलन में महिलाओं के सुझाव पर ही पार्टी का संकल्प पत्र तैयार होगा। कहा कि वे सेवा भाव से जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। पूरे विधान सभा क्षेत्र में हरेक परिवार से उनका पारिवारिक संबंध है। विधायक ने भीड़ से हाथ उठाकर आशीर्वाद भी लिया। साथ ही अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को भी रखा। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश झा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, कृष्ण कन्हैया, विजयश्री, मुन्ना झा, मदन महतो, रिकी देवी, अनुप्रीत साह, नंदलाल भगत, सुबोध साह, गोलू पंडित, सुमन झा, शिवेश वर्मा, अदिति देवी, प्रेम झा, पवन झा, प्रतिमा भारती, सुरेश कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन नरसिंह भगत ने किया। फोटो - 15
लाभाíथयों के साथ मंत्री ने किया भोजन : गांधीग्राम में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के बाद मंत्री राज पालिवार ने महिला लाभाíथयों के साथ भोजन किया। इसमें जिला कमेटी के कई कार्यकर्ता भी शामिल थे। सम्मेलन में आए गोड्डा विस क्षेत्र के सुदूर गांवों की करीब दस हजार से अधिक लाभाíथयों के लिए वहां भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसके लिए दस अलग अलग काउंटर बनाए गए थे।