पुल से नीचे गिरा हाइवा
गोड्डा : गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धोपहरी के पास एक युवक
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 05:40 PM (IST)
गोड्डा : गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धोपहरी के पास एक युवक के बचाने के क्रम में हाइवा पुल से नीचे गिर गया। चालक भी घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए पाकुड़ भेज दिया। बताया जाता है कि धोपहरी के पास सड़क पर एक युवक युवक बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी क्रम में एक हाइवा उधर से गुजर रहा था। युवक को बचाने के क्रम में हाइवा पुल से नीचे गिर गया। चालक के अनुसार वह मुंबई से गाड़ी लेकर आसाम जा रहा था। फरक्का बराज बंद रहने के कारण गोड्डा भागलपुर के रास्ते आसाम जाना था लेकिन रास्ते मे ही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को अंदरूनी चोट आयी है। हाइवा बिल्कुल नया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें