Move to Jagran APP

जिले के सात थाना प्रभारी का अंतरजिला स्थानांतरण

गोड्डा : जिले में तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का अंतर जिला स्थान

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 06:13 PM (IST)
जिले के सात थाना प्रभारी का अंतरजिला स्थानांतरण
जिले के सात थाना प्रभारी का अंतरजिला स्थानांतरण

गोड्डा : जिले में तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का अंतर जिला स्थानांतरण राज्य मुख्यालय से कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य पुलिस स्थापना पर्षद ने यह किया है। ऐसे में जिले के सात थाना प्रभारी समेत दर्जन भर पुलिस पदाधिकारी का अंतर जिला तबादला हो गया है। गोड्डा नगर थाना प्रभारी सह निरीक्षक रेणु गुप्ता का पदस्थापन जमशेदपुर, पथरगामा थाना प्रभारी मोनालिसा करकेट्टा का रांची, मेहरमा थाना प्रभारी जैनुल आबेदिन का देवघर,बोआरीजोर थाना प्रभारी राम जी सवैया का बोकारो, ललमटिया थाना प्रभारी जनार्दन ¨सह का कोडरमा, बसंतराय में योगदान न करने वाले थाना प्रभारी सुधीर कुमार का रांची जिला बल में स्थानांतरण किया गया है। राजाभिट्टा थाना प्रभारी सीताराम मुर्मू का पलामू तबादला कर दिया गया है। महागामा के प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र ठाकुर का स्थानांतरण चतरा जिला बल में हुआ है। इसके अलावा अवर निरीक्षकों में बसंतराय के पूर्व थानेदार जितेन्द्र कुमार आजाद का चाइबासा, भयानंद यादव का गिरिडीह, नरेश यादव का चतरा, बृजमोहन राम व कैलाश दास का पाकुड, आरएल मुंडा का खूंटी, विजेंद्र ¨सह का साहिबगंज, देव कुमार होरो व चंद्रभूषण ¨सह का चतरा, विजर उरांव का कोडरमा, योगेन्द्र प्रसाद का जमशेदपुर जिला बल में अवर निरीक्षक के रूप में तबादला किया गया है। इन पदाधिकारियों की गोड्डा में हुई पो¨स्टग : कई पुलिस निरीक्षक व अवर निरीक्षक का पदस्थापन जिले में हुआ है। पुलिस निरीक्षक में पाकुड़ से शिवशंकर तिवारी, पलामू से तरुण कुमार, कोडरमा से रामाकांत तिवारी, रेल जमशेदपुर से अनिल ¨सह का पदस्थापन जिला बल में हुआ है। यहां एक पुलिस निरीक्षक सहित नौ पुलिस अंचल है लेकिन वर्तमान पदस्थापन और आ रहे अधिकारी के बाद भी तीन अंचल खाली ही रह जाएंगे। अवर निरीक्षकों में लोहरदगा से गौरीशंकर पासवान, पाकुड़ से नंद किशोर ¨सह, सुरेंद्र कुमार ¨सह व दीपनारायण ¨सह, साहिबगंज से उपेन्द्र ¨सह, उमेश तिवारी व रामलखन पांडेय शामिल हैं। इसके अलावा और पदस्थापन भी पुलिस निरीक्षक व अवर निरीक्षक का जिला में होना है जिसकी सूची भी जल्द ही निकल सकती है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 20 फरवरी के पहले विरमित होने के साथ ही योगदान करना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.