पीएम को समाज के सभी वर्गों के विकास की ¨चता : सांसद
गोड्डा : स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समाज के हर
गोड्डा : स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समाज के हर वर्ग के लोगों के विकास की ¨चता है। इसी कड़ी में पिछले दिनों मुद्रा योजना की शुरूआत की गई। वहीं जनधन के तहत खोले गए खातों में ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी गई है। मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर अनेक लोग आत्मनिर्भर बन गए हैं। सांसद सोमवार को नगर भवन में श्रमिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे अधिक लाभ गरीबों को मिला। नोटबंदी के फायदे दो-तीन साल बाद देखने को मिलेंगे। पहले मजदूरों को मजदूरी के रूप में अनाज दिया जाता था। अब नकद राशि दी जाती है। आनेवाले समय में चेक से पेमेंट करना होगा। इससे पारदर्शिता आएगी। लोगों के पास पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है इसका भी लेखाजोखा रहेगा। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इससे गरीब तबके के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। पांच लाख रुपये तक का इलाज किसी भी अस्पताल में करा सकेगा। गरीबों को अपना इलाज कराने के लिए जमीन बेच देनी पड़ती थी। इस मौके पर सांसद ने पांच महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। एक व्यक्ति को पेंशन का चेक दिया गया। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा ने मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। कहा कि डॉ. निशिकांत दुबे के नेतृत्व में गोड्डा जिला विकास के पथ पर काफी तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा नेता नरेंद्र चौबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने श्रमिकों के हित में बनाए गए कानूनों का उल्लेख किया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष मिहिर महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप ¨सह, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, सीताराम पाठक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अबुल कलाम आजाद व धन्यवाद ज्ञापन श्रम अधीक्षक ने किया।