पारिवारिक विवाद में दो ने खाया कीटनाशक
अलग-अलग जगह से दो ने खाया कीटनाशक
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:23 AM (IST)
गोड्डा : सदर अस्पताल में अलग-अलग जगहों से कीटनाशक खाए दो मरीज को भर्ती कराया गया। पहली घटना में नगर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी प्रफुल्ल महतो(32) पिता अर्जून महतो ने पारिवारिक विवाद में आक्रोश में आकर कीटनाशक खा लिया। युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑन ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में सदर प्रखंड के घाट बंका के चांदनी चौंक निवासी किशोर सिराज अंसारी 17 पिता तुकीमुद्दीन अंसारी ने पारिवारिक विवाद में अवसाद में आकर गेहूं में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर मरीजों का उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें