पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण
महागामा : झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि रघुवर सरकार
महागामा : झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि रघुवर सरकार अब पूरी तरह हिटलर शाही पर उतर आई है। राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान अपने अधिकार की मांग कर रहे पारा शिक्षकों तथा मीडिया कर्मियों पर राज्य सरकार द्वारा कराए गए लाठीचार्ज की झाविमो कड़ी ¨नदा करती है। वहीं जब वह स्थापना दिवस के मौके पर और अ¨हसात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठियां बरसाना कहां तक उचित है। सरकार ने पारा शिक्षकों, मीडिया कर्मियों और इससे पूर्व रसोईया संघ के साथ जो सलूक किया है वह घोर ¨नदनीय है। भाजपा के शासनकाल में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब अपना हक और अधिकार की आवाज बुलंद करना भी गुनाह है। पारा शिक्षकों की मांग कहीं से भी अनुचित नहीं है वह तो समान काम समान वेतन की मांग करते हुए अपने स्थाईकरण की मांग कर रहे हैं। जब छत्तीसगढ़ सहित अन्य भाजपा शासित प्रदेशों में पारा शिक्षकों की सेवा स्थाई की की जा सकती है तो झारखंड में क्या परेशानी है। पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण कार्य है।