Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरू

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रम हुए। जगह-जगह लोगों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 05:52 PM (IST)
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरू
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरू

जागरण टीम, गोड्डा : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रम हुए। जगह-जगह लोगों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नेतृत्व में ही देश में विकास का जो ढांचा तैयार हुआ है, वह सतत जारी है। कांग्रेसजनों ने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि नेहरू परिवार ने जो इस देश की एकता व अखंडता के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे इस देश की जनता कभी नहीं भूलने वाली है। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष ज्योतिन्द्र झा, सचिव अशोक यादव, विनय ठाकुर, सोनी सिंह, अभय जयसवाल, प्रियव्रत झा, सुमित कुमार बिट्टू , राकेश रोशन आदि थे। इधर लोकमंच की ओर से मोमबत्ती जलाकर पंडित नेहरू को याद किया। सचिव सर्वजीत झा ने इस दौरान चाचा नेहरू की लिखी दो किताब पिता का पुत्र पुत्री के नाम पत्र और डिस्कवरी ऑफ इंडिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सुरजीत झा, अखिल झा, दयाशंकर, रंजन आदि थे।

loksabha election banner

मेहरमा : कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, राजेश कुमार लाल, गुलाम मुस्तफा, विनय कुमार झा, बमबम कुमार आदि थे। पथरगामा : कांग्रेसी नेता विजय विद्रोही के आवास पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती प्रखंड उपाध्यक्ष विजय तिवारी की अगुवाई में मनाई गई। इस दौरान प्रखंड सचिव रामजीवन सिंह ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पं. नेहरू की सकारात्मक सोच की बदौलत ही भारत में शिक्षा, औद्योगिक और विकासशील देश बनाने की आधारशिला रखी गई। मौके पर कांग्रेसी नेता अनंत भगत, सुदामा पांडे, धनंजय महतो, मालनिस्तारा पंचायत अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर, बुद्धदेव पंडित, अख्तर हुसैन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.