Move to Jagran APP

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्ष ने किया प्रदर्शन

गोड्डा : सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में संयुक्त विपक्ष ने एक दिव

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 03:09 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 03:09 AM (IST)
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्ष ने किया प्रदर्शन

गोड्डा : सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में संयुक्त विपक्ष ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के पश्चात मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा। इसके पूर्व संयुक्त विपक्ष की ओर से कांग्रेस, राजद, झाविमो, झामुमो, सीपीआइ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना पर बैठे। कहा कि गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को पारित कराया गया है। जिसका दूरगामी प्रभाव जनता पर पड़ेगा। यह सरकार पूंजीपतियों कि कठपुतली बनी हुई है। धरना को संबोधित करते झामुमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश मंडल ने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। झारखंड को बेचने का संयत्र चल रहा है। इसे झारखंड के आदिवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर रविन्द्र महतो, संजीव ¨सह, राजद के कैलाश यादव, राजकुमार भगत, विजय मंडल दीपक आनंद, झाविमो की बेणु चौबे आदि ने धरना को संबोधित किया।

loksabha election banner

----------

पोड़ैयाहाट : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने प्रखंड परिसर में धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने इस अवसर पर जमकर भाजपा सरकार पर अपनी भड़ास निकाली।

--------

महागामा : प्रखंड परिसर में संयुक्त विपक्ष की ओर से भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन को ले धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राधे श्याम चौधरी ने कहा कि भाजपा ने बिल का संशोधन पूंजीपतियों को खुश करने के लिए किया है। इससे राज्य के बेरोजगार युवकों, आदिवासियों व समाज के किसी वर्ग को लाभ नहीं होगा। सरकार की मंशा कौड़ी के भाव में सूबे के जमीनों को बड़े कारपोरेट घरानों को बेचना है। झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन में किसानों की सहमति नहीं ली गयी। मौके पर बड़ी संख्या में सभी पार्टियों के कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

पथरगामा : प्रखंड परिसर में गुरुवार को झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस, राजद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने पर बैठे सभी दलों के अध्यक्षों ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन को गलत बताया। कहा कि भाजपा के गलत नीतियों के गरीब जनता बदहाल है। मौके पर बजरंगी यादव,बच्चन दर्वे, केंद्रीय कमेटी सदस्य झारखंड मुक्ति मोर्चा रिवंद्र महतो, दीनदयाल यादव, पंकज चौधरी, कपिल देव महतो आदि उपस्थित थे।

इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी धरना प्रदर्शन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.