Move to Jagran APP

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण टीम गोड्डा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 07:16 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण टीम, गोड्डा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। कार्यक्रम को नेतृत्व पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर भारी टैक्स वसूल कर जनता की जेब काटने का काम रही है। भाजपा सरकार ने चुनाव में जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर वे जनता को 35 रुपये लीटर पेट्रोल और 30 रुपये लीटर डीजल मुहैया कराएगी, लेकिन मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल का दाम आसमान पर ला दी है। रसोई गैस भी गरीबों की पहुंच से दूर हो गई।

loksabha election banner

विधायक प्रदीप यादव ने गले में तेल पाइप (वायल) लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया तथा पेट्रोल डीजल का कीमत कम करने के लिए केंद्र सरकार को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करने को कहा।

संवाद सहयोगी, मेहरमा: कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद की अगुवाई में मेहरमा-पिरोजपुर बायपास मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। इसका भार आम लोगों और अप्रत्यक्ष रूप से गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर के अलावा अंजुलता देवी, प्रमेश कुमार सिंह, रंजन सिंह, आत्मा पांडे,प्रमोद कुमार यादव, बमबम कुमार दास,अरूण सिंह,संतोष कुमार,अरविद पासवान,निर्मल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थ ,रसोई गैस और खाद्य पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह से विफल रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जय कांत यादव विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा ,सीताराम राय, मुकेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।

ठाकुरगंगटी : प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर की अगुवाई में परासी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन कर वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी नहीं की जाती तो इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा । मौके पर अखिलेश्वर ठाकुर , रंजन कुमार ठाकुर , नवीन चंद्र झा , शकील अहमद , श्याम रामानी सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। महागामा : शुक्रवार को महागामा बसुवा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान काजी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान काजी ने कहा मोदी सरकार जब से आई है तब से आम जन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम जन परेशान हैं खेती से लेकर दिनचर्या के कार्यों के लिए आमजन तबाह हैं। मौके पर मुन्ना राजा , विपिन बिहारी, कराम अंसारी, मिन्हाजुल हक,महिला नेत्री रंजना झा, उमेश झा, मनोज पासवान, मो.जहीर, मो.नावेद,मो. शाकिर , गुड्डू कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

पथरगामा : प्रखंड स्थित जय बाबा बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी के संयुक्त अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनी झा मुख्य रूप से मौजूद थी। सोनी झा ने बताया कि भाजपा सरकार की मनमानी का विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है। कहा कि पूरी दुनिया में कच्चा तेल की कीमत कम हो गई है वहीं भारत में सर्वाधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.