कर्मियों को नौकरी से हटा रही हेमंत सरकार : अशोक
संवाद सहयोगी मेहरमा महागामा के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान
संवाद सहयोगी, मेहरमा : महागामा के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार की देर शाम पिरोजपुर में सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया। कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं, महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना चिताजनक है। हेमंत सोरेन सरकार में अब तक कुल 1700 दुष्कर्म व हत्या की घटना सामने आई है। इन मामले में एक में भी फास्ट ट्रैक का गठन नहीं किया गया और ना हीं पीड़ित परिवार के स्वजनों को सांत्वना राशि ही दी गई। जबकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा हाथरस घटना में स्वजनों को 20 लाख रुपये सांत्वना राशि दी गई थी। कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बन कर रह गई है। सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधि को भी हिम्मत नहीं है कि वह मुख्यमंत्री से घोषणा के अनुरूप कार्य कराने की बात कर सके। सरकार नई वैकेंसी निकालने के बजाय सरकारी कर्मियों को नौकरी से हटा रही है। कहा कि किसानों को सिचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। भाजपा सरकार में बीते वर्ष 2019 में सिचाई के क्षेत्र में काम की बदौलत देश में झारखंड का दूसरा स्थान रहा था। कहा कि भाजपा को 5 साल और मौका मिलता तो सिचाई के क्षेत्र में प्रदेश का संपूर्ण विकास होता। भगैया- बुधासन वाया पिरोजपुर (मेहरमा) सड़क कालीकरण व चौड़ीकरण के मामले में कहा कि फर्जी कागजात तथा अग्रिम राशि लेकर फरार होने के मामले में संवेदक के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद री टेंडर कर सड़क निर्माण का कार्य अविलंब पूरा करना चाहिए। यह सड़क तीन जिला व दो राज्यों को इस अवसर पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, जिला मंत्री श्याम सुंदर साह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आलोक पासवान,पार्टी नेता राजेश कुमार भगत,आनंद कुमार मिश्र,बलराम कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।