नेटबॉल में राज्यस्तरीय चयन के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी
गोड्डा : स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को राज्यस्तरीय चयन के लिए गोड्डा के लिए चयनित नेटबॉल खिलाड़िय
गोड्डा : स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को राज्यस्तरीय चयन के लिए गोड्डा के लिए चयनित नेटबॉल खिलाड़ियों को छह दिवसीय नेटबॉल अभ्यास कराया जा रहा है। इसके लिए बालिक वर्ग से 34 व बालक वर्ग से 34 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस कैंप में कुल 68 खिलाड़यिों ने भाग लिया। अभ्यास कैंप में चयनित बच्चे रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन प्रतियोगिता में गोड्डा का प्रतिनिधि करेंगे। रांची में चयनित बच्चे दिल्ली में आयोजित 32वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। इस कैंप में बालक वर्ग में वीरू, अमन, शुभम, सत्यम, मोनू, परिमल, अजय, जितेंद्र, चंदन, आशुतोष, महाविष्णु इत्यादि बच्चों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में कावेरी, तुलसी, रिया, कशिश, पूनम, नीलम, आशिता, पायल, प्रियंका, अनुष्का, मोनिका, तन्नु, लक्ष्मी, अंजलि इत्यादि खिलाड़यिों ने प्रशिक्षण कैंप में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक मोनालिसा कुमारी ने बताया कि लगातर हो रही बारिश के बीच भी बच्चे उत्साह के साथ अभ्यास कैंप में भाग ले रहे हैं। मौके पर नेटबॉल संघ गोड्डा सचिव गुंजन कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गांधी सहित अन्य उपस्थित थे।