नागरिकता संशोधन अधिनियम से लोगों को कराएंगे अवगत
सोमवार को ऊर्जानगर राजमहल हाउस में जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता की वही इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें पुष्प व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि एक और और एनआरसी पर कहा कि 107 दिन पहले मैंने हम लोगों ने जामिया से इस लड़ाई को शुरू की इस मुल्क में नरेंद्र मोदी जी को जब सरकार बनी थी 2014 में तो उन्होंने कहा था मैं काला धन बेरोजगारी 15लाख रुपए गरीबी व किसान के हालात सुधरेंगे हमारी इकोनामी बैंक लूटी नहीं जाएंगे लगभग लोगों ने इनके बैंक लूट के गया नीरव मोदी से कई सारे लोग लूट के ले गए यह जब से यह आए हमेशा नफरत उन्माद भय आतंक अभाव की राजनीतिक इन लोगों ने की हमेशा डर का वातावरण इस मुल्क में बना रहा नोटबंदी के समय भी डर का वातावरण छोटे से बड़े लोगों के बीच बना रहा और हालात इतने बुरे हुए नोट बंदी को लेकर की जीडीपी 2.
हनवारा : हनवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मिल्की चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पत्रक का वितरण लोगों के बीच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के अलावा दुकानों एवं सब्जी मंडियों में जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन विधेयक की जानकारी दी। इस बारे में भाजपा हनवारा मंडल के महामंत्री संतोष कुमार भगत ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की सहायता से पकिस्तान, अ़फ़गानिस्तान , बंग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिन्दू, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध, पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जायेगी।
गगन कुमार भगत ने कहा कि विपक्षी पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति करती है व लोगों को उक्त अधिनियम के संदर्भ में दिग्भ्रमित कर रही है। भाजपा सबका सम्मान सबका विकास की नीति पर चलती है। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। सभी को इस अधिनियम के बारे में बताकर जागरूक किया जाएगा। इस अधिनियम के द्वारा नागरिकता छीनना नहीं बल्कि नागरिकता दिलाई जाएगी। मौके पर सीनियर साह, अरुण कुमार साह, नरोत्तम कुमार, अजय भगत, लालेश भगत, संजय भगत सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।