Move to Jagran APP

गोड्डा में प्रेमी युगल की हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका

एसपी राजीव रंजन सिंह के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की भी बात सामने आ रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 11:24 AM (IST)
गोड्डा में प्रेमी युगल की हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका
गोड्डा में प्रेमी युगल की हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका

गोड्डा, जेएनएन। झारखंड में गोड्डा जिले के मंगरा गांव में बुधवार सुबह हुई दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दीयाजोरी निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री और बोआरीजोर संताली टोला के मास्टर सोरेन उर्फ नारायण के पुत्र अरुण सोरेन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रेमी जोड़े की हत्या में पुलिस ऑनर किलिंग की आशंकाओं पर पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

एक बिंदु पर और पड़ताल हो रही है कि क्या लड़के ने ही तो लड़की को गोली मारकर खुद को गोली नहीं मार ली। लड़के ने इस साल इंटर की परीक्षा दी थी, लड़की नौवीं की छात्रा थी। लड़का सरना धर्मावलंबी था, लड़की ईसाई धर्म को मानती थी। दोनों शव लड़की के घर की छत से ही बरामद हुए हैं। एक देसी कट्टा और दो खोखे भी मिले हैं। घटना से गांववाले बेहद दुखी हैं। लड़के के पिता ने लड़की के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। अरुण ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। लड़की नौवीं में पढ़ती थी।

लड़के के पिता ने लड़की के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वैसे आत्महत्या से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

-राजीव रंजन सिंह, एसपी, गोड्डा।

जानकारी के मुताबिक, बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गाव में बुधवार सुबह एक घर की छत पर दो शव मिले हैं। घटनास्थल पर एक कट्टा भी पड़ा था। मृतकों में शबनम मरांडी और अरुण सोरेन शामिल हैं। सिर में गोल लगने से दोनों की मौत हुई है। अरुण ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। शबनम भी पढ़ाई कर रही थी। वह नाबालिग बताई जा रही है। जिस घर की छत पर दोनों शव मिले हैं, वह घर शबनम का ही है। वहीं, अरुण सोरेन बोआरीजोर संताली टोला में रहता था। मृतका के पिता परमेश्वर मराडी ने बताया कि वे मूलत: दीयाजोरी के रहने वाले हैं, लेकिन वर्षों पहले मंगरा गाव में बस गए हैं। शबनम तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

विलाप करते परिजन।

बताया कि सुबह चार बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। छत पाकर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़ थे। वहीं, अरुण सोरेन के पिता मास्टर सोरेन खेतीबाड़ी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी राजीव रंजन सिंह भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।

बोआरीजोर में जिस लड़की की हत्या हुई है वह गांधी मेमोरियल मध्य विद्यालय मंगरा में कक्षा नौ में पढ़ती थी। लड़का अरुण सोरेन मुंडली मिशन तीन पहाड़ में पढ़ता था। इसी साल आइएससी की परीक्षा दी थी। पढ़ने में काफी तेज था। उसका लड़की के घर आना जाना था। प्रेम प्रसंग की भी बात कही जा रही है। लड़का कल अपने घर गया था और अपने पिता से 1600 रुपया लिया था। शाम में घर आने की बात कही थी लेकिन शाम में फोन कर बताया कि आंधी पानी के चलते वह नहीं आ पाएगा।

उधर, छानबीन में बात सामने आई है कि जहां शव मिला है उस घर में लड़की के दादा दादी व लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। माता पिता दियाजोरी में रहते थे। लड़की के दादा दादी ईसीएल से 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। लड़का सरना धर्म को माने वाला था, जबकि लड़की के परिजन क्रिश्चियन धर्म मानते हैं।

लड़की के परिजन भी शक के दायरे में:

एसपी ने कहा कि संभवत: लड़के ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली होगी या लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्या की होगी। पुलिस दोनों पहलुओं पर छानबीन कर रही है। प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की भी बात सामने आ रही है। एसपी ने कहा कि फिंगरप्रिंट्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.