उत्कृष्ट सेवा के लिए मुखिया सम्मानित
फोटो 34 35 संसगोड्डा जिले के सदर प्रखंड की मछिया- सिमरडा पंचायत में कोरोना क
फोटो : 34, 35
संस,गोड्डा :
जिले के सदर प्रखंड की मछिया- सिमरडा पंचायत में कोरोना काल में टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता अभियान व टीकाकरण की संतोषजनक स्थिति व जनता के उत्साह को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मुखिया पूनम देवी को सम्मानित किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी व्याप्त है। मुखिया पूनम देवी का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में टीकाकरण की बेहतर स्थिति के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि व आम लोगों की भूमिका सराहनीय है। इसका श्रेय समस्त जनता को जाता है। उन्होंने इस सम्मान को जनता का सम्मान बताया और कृतज्ञता जताई। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत साह, वार्ड सदस्य भूषण ठाकुर, सेविका उषा देवी, राजश्री देवी, सहायिका पिकी देवी, दिनेश दास, राजीव मिश्रा आदि का कहना है कि जन जागरुकता का ही परिणाम है कि आजतक इस पंचायत में कोरोना की इंट्री नहीं हुई है। इसी कड़ी में टीकाकरण में भी लोगों ने उत्साह दिखाया है। इसी का परिणाम है कि आज हमारे पंचायत को सम्मान मिला है।