हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए धरना
संवाद सूत्र, महागामा : महागामा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से धर
संवाद सूत्र, महागामा : महागामा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। संचालन भाकपा के जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता के आवास पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। उनकी अनुपस्थिति में उनकी वृद्ध पत्नी पर हमला किया। पड़ोस के लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार बाकी हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करे अन्यथा पूरे राज्य में पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। सभा को जिला परिषद सदस्य रामजी साह, तालामयम सोरेन, मनीरुउद्दीन, गुरुप्रसाद हाजरा, बाबूलाल किस्कू ने भी संबोधित किया। इस आशय को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बंका राम को ज्ञापन सौंपा गया।