Move to Jagran APP

Godda news 36वां राष्ट्रीय खेल के नेटबाल स्पर्धा में मोनालिसा व गुंजन होंगे अंपायर

खेल के क्षेत्र में लगातार झारखंड बेहतर कर रहा है। गोड्डा कि मोनालिसा और गुंजन झा का चयन 36 वां राष्ट्रीय खेल के नेटबाल स्पर्धा के लिए हुआ है। 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गुजरात के अलग अलग शहर में होने वाले इस प्रतियोगिता में कई खेल खेले जाएंगे।

By Gautam OjhaEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 05:23 PM (IST)
Godda news  36वां राष्ट्रीय खेल के नेटबाल स्पर्धा में मोनालिसा व गुंजन होंगे अंपायर
36 वां राष्ट्रीय खेल के नेटबाल स्पर्धा में गोड्डा की मोनालिसा का हुआ चयन।

जागरण संवाददाता, गोड्डा : 36 वां राष्ट्रीय खेल के नेटबाल स्पर्धा में गोड्डा की मोनालिसा और गुंजन झा का चयन अंपायर के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गुजरात के छह शहरों में होनी है। इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ और भारत सरकार की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। ओलंपिक में शामिल खेलों के लिए यह आयोजन महाकुंभ जैसा है। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं के 14000 से भी अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि प्रतियोगिता में तीस से अधिक खेल खेले जाएंगे।

loksabha election banner

 जिसमें नेटबाल भी शामिल है। गोड्डा जिला के दो नेटबाल खिलाड़ियों को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर अंपायर के रूप में चयनित किया गया है। इसमें राष्ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी मोनालिसा और नेटबाल संघ के सचिव गुंजन झा का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी 22 सितंबर को गोड्डा से गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे। नेटबाल फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से अंपायर के चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पूरे झारखंड से गोड्डा के उक्त दो खिलाड़ियों का ही चयन हुआ है। परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर आल इंडिया टाप 30 में दोनों ने अपनी जगह बनाई है। इसके लिए नेटबाल संघ की ओर से दोनों को बधाई दी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.