Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मोदी का जन्मदिन

गोड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों व

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:24 PM (IST)
भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मोदी का जन्मदिन
भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मोदी का जन्मदिन

गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों व प्रखंड कार्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटे गये और गुब्बारे फोड़कर मिठाइयां बांटी गई। इसके अलावा सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की गयी। जगह- जगह फल का भी वितरण किया गया। जिला भाजपा परिवार की ओर से सदर अस्पताल में वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। अस्पताल में करीब 300 मरीजों के बीच फल का वितरण हुआ। जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि पिछ्ले 6 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कायाकल्प हुआ है व विश्व गुरु की ओर भारत अग्रसर है। जिले के सभी 19 मंडलों के अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता, पूर्व विधायक महागामा अशोक कुमार एवं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर वर्चुअल मीटिग ककर प्रधानमंत्री के जन्मदिन व छह वर्षों के कार्यकाल पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला मंत्री कृष्ण कन्हैया, डॉ हरीश भगत, मीडिया प्रभारी मुरारी चौबे,अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रबोध सोरेन, मंडल अध्यक्ष सुमन झा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नितेश कुमार, प्रियांशु राज,राजेश भगत, रक्षित कश्यप आदि मौजूद थे। महागामा : भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पीएम का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महागामा रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया। मौके पर कुंवर गोपाल सिंह,पप्पू ठाकुर,अभिषेक मंडल,मुन्ना झा, वीरेंद्र सिंह,मैथिली मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बासु कुमार, सुमन कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार मंडल,अभाविप के नगर मंत्री सानू कुमार,पूर्व नगर सह मंत्री नीतीश कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। पथरगामा : पथरगामा प्रखंड में गुरुवार को सेवा सप्ताह अभियान के तहत प्रखंड महामंत्री रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अस्पताल में सेवा भाव के अनुसार मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। मौके पर नरसिंह भगत , संजय झा ,शोभा देवी ,पंचायत अध्यक्ष सुबोध साह, बूथ अध्यक्ष सुधीर शाह आदि ने अस्पताल के चिकित्सक डा. जयश्री एवं हॉस्पिटल के पदाधिकारी की मौजूदगी में फल बांटे। ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के रुंजी ग्राम स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन के निवास पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन , महेश मंडल , प्रखंड मंत्री इंद्रजीत मंडल , वरिष्ठ नेता संतोष आनंद , पवन यादव , प्रेम कुमार वैद्य , राजेश दामोदर मंडल , यमुना राम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.