विधायक ने 375 लाभुकों को बांटा गैस चूल्हा व सिलेंडर
मेहरमा : बलबड्डा हाईस्कूल परिसर में शिविर आयोजित कर विधायक अशोक कुमार द्वारा प्रखंड
मेहरमा : बलबड्डा हाईस्कूल परिसर में शिविर आयोजित कर विधायक अशोक कुमार द्वारा प्रखंड के बलबड्डा, मडपा, धनकुड़िया व ढ़ोढ़ा पंचायत के विभिन्न गांवों के 375 लाभुकों के बीच मुफ्त गैस चूल्हा व सिलिंडर का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि गैस पर खाना बनाने से ना सिर्फ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि इससे पैसे की भी बचत होती है। बताया कि गरीब खुशहाल होंगे तभी देश भी खुशहाल होगा। कहां कि पूर्व में गैस चूल्हा व सिलिंडर सिर्फ अमीर लोगों के पास ही होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं के दर्द को समझा व उनके स्तर को ऊंचा उठाने की पहल की। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी नारा बुलंद किया, स्वास्थ्य कार्ड बनाने आदि पर भी चर्चा की। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदास दत्त ने गैस चूल्हा पर ही खाना बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गैस खत्म होने के बाद दोबारा उसमें गैस भरवाएं। साथ ही खुले में शौच नहीं करने व शौचालय निर्माण व उसके इस्तेमाल की बात कही। सभा को बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम साह, उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा, मुखिया हेमंत मंडल, राजेश कुमार भगत, भाजपा अध्यक्ष संतोष ¨सह, शंकर तांती, मनोज ¨सह, देवेंद्र ¨सह, किरानी यादव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रखंड महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने किया।
आगे, विधायक ने रविवार की शाम शंकरपुर कालीमंदिर के निकट गांव के बहियार में 77 लाख की लागत से बननेवाले चेक डैम का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि लघु ¨सचाई विभाग से चेक डैम का निर्माण होना है। बन जाने से और अधिक किसानों को ¨सचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इस दौरान आदिवासी बहुल गांव के ग्रामीणों ने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग की। बताया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्भवती महिलाओं व लोगों को बीमार होने पर उन्हें चारपाई पर टांग कर अस्पताल लाना पड़ता है। इस दौरान देर से अस्पताल पहुंचने के कारण कई लोगों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। इस पर विधायक ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। इस अवसर पर ग्रामीण सह पंचायत के उप मुखिया मनोहर प्रसाद राम, सत्यनारायण राम, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राम लखन पंडित, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक ठाकुर, चंदन कुमार, गौतम कुमार साह, रोहित तांती, भूपेंद्र रविदास, उमेश संवेदक अरुण कुमार ¨सह, आशुतोष ¨सह कनीय अभियंता रमेश कुमार निराला सहित अन्य उपस्थित थे।