अपने परिजनों से मिले मानव तस्करी के शिकार बच्चे
गोड्डा मानव तस्करी की शिकार हुए गोड्डा •िाला के एक बालक एवं एक बालिका को आज आवश्य
गोड्डा : मानव तस्करी की शिकार हुए गोड्डा •िाला के एक बालक एवं एक बालिका को आज आवश्यक कागजी कार्यवाही को पूरा करते हुए बाल कल्याण समिति, गोड्डा द्वारा उनके परिजनों को देखरेख व संरक्षण हेतु सुपुर्द किया गया।
मालूम हो कि जिला अंतर्गत प्रखंड पोड़ैयाहाट के अमुवार पंचायत की बालिका जो एक वर्ष पूर्व मानव तस्करी की शिकार हुई थी। बालिका के माता - पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसका देखरेख इसके चाचा-चाची किया करते थे। लगभग एक वर्ष पूर्व किसी तस्कर ने बालिका के परिजनों को बिना सूचित किये दिल्ली ले जाकर घर के काम करने हेतु बेच दिया था। स्थानीय चाइल्ड लाइन द्वारा बालिका को मुक्त कराकर नार्थ दिल्ली के बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया था। दूसरी ओर सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत पाकतरी पंचायत के पहाड़ पर निवास करने वाले बालक को भी दिल्ली में काम करने हेतु तस्करी का शिकार बनाया गया। दोनों दिल्ली के बालगृहों में आवासित थे। राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के बच्चों जिनमे ये दोनों भी शामिल थे, को एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया। संरक्षण अधिकारी, ओम प्रकाश द्वारा दोनो बच्चों का गृह सत्यापन करते हुए रांची एवं दिल्ली के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपने गृह जिला स्थानांतरण संबंधी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरा की। संरक्षण अधिकारी, ओम प्रकाश के अथक प्रयास से दोनो को रांची से गोड्डा लाया गया। दोनो बच्चों को समिति के समक्ष चाइल्ड लाइन के द्वारा प्रस्तुत करने के उपरांत परामर्शी द्वारा काउंसलिग किया गया। समिति के सदस्य विनय कुमार चौधरी एवं बिजय कुमार द्वारा उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
मौके पर समिति के विनय कुमार, बिजय कुमार, संरक्षण अधिकारी, ओम प्रकाश, परामर्शी वरुण कुमार, चाइल्ड लाइन के सत्य प्रकाश, सुचित्रा कुमारी, राजेश कुमार एवं बच्चों के स्वजन उपस्थित थे।