Move to Jagran APP

ऊर्जानगर में खुला भारतीय मजदूर संघ का कार्यालय

महगामा : ऊर्जानगर बी टाइप कॉलोनी में संथाल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ्

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 05:09 PM (IST)
ऊर्जानगर में खुला भारतीय मजदूर संघ का कार्यालय

महगामा : ऊर्जानगर बी टाइप कॉलोनी में संथाल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध) के कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर गुरुवार को किया। कार्यालय का नाम जुमड़े भवन रखा गया है। मौके पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार राय भी उपस्थित थे। मंत्री ने यहां भामस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय संताल कोलियरी कर्मचारी संघ के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यालय व्यवस्थित रूप से चलेगा इसकी उम्मीद है। कहा कि कल से यह कार्यालय कंप्यूटराइज भी कर दिया जाएगा। साथ ही साथ यहां पर लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। बीके राय ने कहा कि कार्यालय खुलने से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत होगा। बीके राय ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस मजदूरों को ढाल के रूप में उपयोग करना चाहती है। भारतीय मजदूर संघ इसे नहीं होने देगा। कहा कि हमारा काम मजदूरों के हित की बात करना है। उनके लिए लड़ना है। 8 व 9 जनवरी को वामपंथी श्रम संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल को औचित्यहीन बताया। कहा कि 12 मांगों में से सात की पूर्ति हो चुकी है। अन्य मांगों की पूर्ति के लिए कोशिश की जा रही है ऐसे में हड़ताल की कोई आवश्यकता नहीं है। कहा कि आठ व नौ जनवरी को ललमटिया में सामान्य दिनों की तरह कार्य होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री अंगद उपाध्याय, कैलाश मिश्रा, रविकांत पुनपुन, मनीष भगत, नरेंद्र, प्रदीप पंडित, कमलजीत कुमार ¨सह, मंजू समेत भामसं के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.