महिलाओं को मिला कोकून से धागा निकालने का प्रशिक्षण
महिलाओं को मिला कोकून से धागा निकालने का प्रशिक्षण
ठाकुरगंगटी : गोड्डा और साहिबगंज जिले की सीमा पर ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित खादी भवन भगैया में ग्रामीण क्षेत्र की निकटवर्ती महिलाओं को कोकून से रेशा निकालने, रेशा से जल्दबाजी में धागा बनाने, धागा को मजबूत व चटकदार बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार भगैया सिल्क कलस्टर परिसर में केंद्रीय रेशम संस्थान के माध्यम से 14 दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा सत्र के तहत बीते 10 अक्टूबर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को बुनियाद मशीन पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। खादी ग्राम उद्योग के कलस्टर विकास अधिकारी विशाल कश्यप ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कलस्टर में 30 महिलाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सॉफ्ट इंटरनेशन के तहत स्पिनिग का प्रशिक्षण, मोटराइड मशीन, बुनियाद मशीन , एमआरपीएस आदि पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हीरा खुटहरी गांव की सुलेखा देवी, फुलमनी देवी , प्रिया कुमारी , मालती देवी , श्वेता कुमारी, हिरदा देवी , इंद्री देवी, संजौली देवी, किरण देवी ,प्रिया कुमारी, मनोरमा देवी। विशनपुर गांव की पिकी देवी, लिखो देवी, निर्जला देवी, कौशल्या देवी, किरण देवी , उमा देवी,रेखा देवी, समारी देवी , रेखा देवी, चंदा देवी, सोनी देवी के अलावा मानिकपुर गांव की अनीता देवी ,अंकिता कुमारी , कांति देवी, जानकी देवी और पड़ोसी जिले साहिबगंज के मंडरो प्रखंड के कौड़ी खटाना गांव की मंझली बेसरा, फुल सोरेन, गीता मुर्मू आदि सफलतापूर्वक प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा कलस्टर में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण, वृक्षारोपण, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई आदि का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय रेशम संस्थान के प्रोफेसर उत्तम कुमार शर्मा, मास्टर डीलर हीरालाल कुमार आदि थे।