महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या
महागामा : थाना क्षेत्र के समरी गांव में शनिवार की शाम एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्म
महागामा : थाना क्षेत्र के समरी गांव में शनिवार की शाम एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार गांव का जहांगीर आरा ललमटिया में एएमपीएल कंपनी का हाइवा चलता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। उसकी 30 वर्षीया पत्नी अंजुम आरा ने अपनी आठ माह की बेटी फरहत व छह वर्षीय बेटे अफथान को थाइमेट खिला दिया तथा स्वयं भी खा लिया। सबसे बड़ी बेटी पुलसुम आरा इस दौरान खेलने चली गई थी जिस वजह से महिला उसे थाइमेट नहीं खिला सकी। इसके बाद अंजुम अपनी आठ माह की बेटी को लेकर खेत में चली गई। वहां उसकी सास व अन्य लोग काम कर रहे थे। आठ माह की बेटी को खेत में किनारे सुला दिया तथा काम करने लगी। इसी क्रम में अंजुम आरा बेहोश हो गई। वहां काम कर रहे लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, आठ माह की बेटी एक व्यक्ति उठाकर लाया। उसे लगा कि वह सोई हुई है लेकिन बाद में उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। उधर, जब परिजन घर पहुंचे तो वहां छह वर्षीय बेटे अफथान को बेहोश पाया। उसे उठाकर भी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन लोगों के आत्महत्या करने की बात सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद महागामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया। बाद में उसके पति को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद वह घर पहुंचा। घर में थाइमेट भी मिला है।