महिला ने की आग लगाकर जान देने की कोशिश
मेहरमा : स्थानीय थाना क्षेत्र के ¨सघाड़ी गांव की रानी देवी (20) ने रविवार की शाम अचानक अपने
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:17 PM (IST)
मेहरमा : स्थानीय थाना क्षेत्र के ¨सघाड़ी गांव की रानी देवी (20) ने रविवार की शाम अचानक अपने शरीर में आग लगा ली जिससे वह आंशिक रूप से झुलस गयी। मौके पर उपस्थित उसकी सास गुलो देवी ने उसके शरीर में लगी आग को बुझाया। इससे गुलो देवी का हाथ भी जल गया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। सास गुलो देवी ने बताया कि रानी को एक डेढ़ माह का बेटा है। बेटा के जन्म के समय से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें