Move to Jagran APP

आलाकमान तय करेगा करेगा महागठबंधन का प्रत्याशी : फुरकान

गोड्डा : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा लोकसभा के प्रत्याशी महागठबंधन के न

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:47 PM (IST)
आलाकमान तय करेगा करेगा महागठबंधन का प्रत्याशी : फुरकान

गोड्डा : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा लोकसभा के प्रत्याशी महागठबंधन के नेता तय करेंगे। अभी कोई नहीं कुछ नहीं कह सकता है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी शुक्रवार को स्थानीय किसान भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत समीकरण चल रहा है। झारखंड में यादव और मुस्लिम एक हैं। कुछ लोग खासकर भाजपा के लोग महागठबंधन में दरार पैदा करना चाह रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के गोड्डा चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि यह राहुल गांधी, लालू यादव, हेमंत सोरेन व बाबूलाल तय करेंगे। कहा कि झाविमो की वजह से पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। कहा कि वे लोस में 3.50 लाख वोट लाते हैं। झाविमो डेढ़ लाख वोट लाता है। झाविमो को अपनी जाति का वोट मिलता रहा है लेकिन अब वे मतदाता राजद के साथ हैं। कहा कि कांग्रेस का मकसद भाजपा को हराना है। कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी को उजाड़ रही है। सांसद निशिकांत भी अहंकारी हैं। उनकी जितनी ¨नदा की जाए कम है। पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि पूरे देश में महागठबंधन का दौरा चल रहा है। हर जगह कांग्रेस राजद साथ-साथ चल रही है। इस बार राजद महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। यही चट्टानी एकता बनी रहेगी। कहा कि राजद महागठबंधन में पहले से है जो निर्णय होगा सर्वमान्य होगा। चरणामृत प्रकरण पर कहा कि यह ताकत का दुरुपयोग किया गया है जिससे गलत संदेश गया है। मौके पर राजद में नीलम देवी ने योगदान किया है। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, ज्योतिंद्र झा, विजय मंडल,राजकुमार भगत, सुभाष यादव, छोटू समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.