लायंस क्लब लगाएगा दो लाख पौधे
गोड्डा लायंस क्लब जिला 322 ई (गोड्डा) की ओर से इस वित्तीय वर्ष में जिले भर में दो लाख पौध
गोड्डा : लायंस क्लब जिला 322 ई (गोड्डा) की ओर से इस वित्तीय वर्ष में जिले भर में दो लाख पौधा लगाने का संकल्प लिया गया है। पौधारोपण मुहिम की शुरुआत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर से की गई। लायंस क्लब की ओर से कहा गया है कि सभी सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में इस बार व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। 2 लाख पौधे लगाने के संकल्प के साथ लायंस क्लब ऑ़फ गोड्डा तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शनिवार को 100 पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रथम चरण का अभियान है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लायंस क्लब की रीजनल चेयरपर्सन डॉ प्रभा रानी प्रसाद एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (ट्री प्लांटेशन) राजीव सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय झा, सचिव ज्ञान किशोर झा, कोषाध्यक्ष अंकेश कुमार, पूर्व सचिव डॉ अरुण सिंह, अनुप गाडिया, डॉ विपीन कुमार, श्रवण अग्रवाल, रंजीत पाल, विनय कुमार, गुंजन झा, विनोद सोनी, भारत भारती स्कूल के निदेशक प्रलय सिंह एवं उज्जवल झा के साथ डीएफओ अरविन्द कुमार, पर्यावरणविद विमल कुमार विनोद, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एलडीएस यादव आदि रहे। बता दें कि गत वर्ष भी वन विभाग की ओर से केंद्रीय विद्यालय में 100 पौधे लगाए गए थे। विद्यालय परिसर में अब पौधारोपण का सिलसिला तेज हुआ है।