विधायक ने ली बसंतराय के अग्निपीड़ितों की सुध
बसंतराय : स्थानीय विधायक अमित मंडल ने बुधवार को रनसी गांव के अग्निपीड़ितों की सुध ली। निजी क
बसंतराय : स्थानीय विधायक अमित मंडल ने बुधवार को रनसी गांव के अग्निपीड़ितों की सुध ली। निजी कोष से उन्होंने सभी अग्निपीड़ितों को तत्काल एक-एक हजार रुपया दिया और आगे भी मदद का आश्वासन दिया। मंगलवार को आग लगने से यहां के 11 घर जल गए थे। इसकी सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह विधायक यहां पहुंचे। उन्होंने उस व्यक्ति से भी मुलाकात की जिन्होंने अपनी नतिनी की शादी के लिए पैसे रखे थे और वह जल गए। उन्होंने कहा कि कन्यादान योजना के तहत उनकी शादी कराई जाएगी। साथ ही साथ उपायुक्त से मिलकर तत्काल सहायता दिलाऊंगा। कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी प्रखंड मुख्यालय में रहती तो शायद इतनी बड़ी बर्बादी नही होती। आने वाले सत्र में इस ज्वलंत मुद्दे को रखा जाएगा। साथ ही साथ जिले के अन्य प्रखंडों में भी अग्निशमन वाहन स्थाई रूप से रहे इसके लिए प्रयास किया जाएगा। सरकार गरीबों के सुख दुख में शामिल है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, गौतम झा, सुरेश पासवान, सारिक खान आदि मौजूद थे।