मेहरमा में गड्ढा में गिरा बच्चा, मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय गांव में कक्षा 5 के छात्र 12 वर्षीय जिब्रेल की मौत गड्ढा में गिरने से हो गई। सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार गांव पहुंचे। परिजनों के साथ बच्चों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेहरमा: मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय गांव में कक्षा 5 के छात्र 12 वर्षीय जिब्रेल की मौत गड्ढे में गिरने से हो गई। सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार गांव पहुंचे। परिजनों के साथ बच्चों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक अवर निरीक्षक ने बताया कि परिजनों द्वारा अंत्यपरीक्षण कराने से इन्कार किया जा रहा है। बताया कि वरीय पदाधिकारी से दिशा निर्देश लिया जा रहा है। बालक गांव के स्कूल से वापस घर आने के बाद खाना खाकर खेलने चला गया था। काफी देर बाद तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में बच्चे को घर से कुछ ही दूरी पर एक वृक्ष के नीचे करीब एक से डेढ़ फीट पानी से भरे गड्ढे में देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। परिजनों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि खेलने के क्रम में बच्चा वृक्ष के ऊपर चढ़ गया होगा जहां से वह गड्ढे में गिर गया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।