Move to Jagran APP

बेहतर खेती कर बढ़ाएं अपनी आय : विधायक

बोआरीजोर : प्रखंड परिसर में शनिवार को शिविर लगाकर क्षेत्रीय विधायक ताला मरांडी ने बड़ा बोआरीजोर, डकैत

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 06:27 PM (IST)
बेहतर खेती कर बढ़ाएं अपनी आय : विधायक

बोआरीजोर : प्रखंड परिसर में शनिवार को शिविर लगाकर क्षेत्रीय विधायक ताला मरांडी ने बड़ा बोआरीजोर, डकैता व जिरली पंचायत के 35 किसानों के बीच पंपसेट का वितरण किया। यह पंप सेट भूमि संरक्षण विभाग की ओर से उपलब्ध कराया गया था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व में ¨सचाई के लिए विभाग द्वारा पोखरों की खुदाई कराई गई थी। अब पंप सेट दिया जा रहा है। किसान पोखर में पंप सेट लगाकर अपने खेतों की ¨सचाई कर सकेंगे। कहा कि सभी किसान बेहतर खेती कर अपनी आय बढ़ाएं। कहा कि सरकार किसानों को हर सुविधा प्रदान कर रही है। अब एक एकड़ भूमि पर पांच हजार रुपये खेती के लिए दिए जाएंगे। इससे किसानों को किसी से कर्ज नहीं लेना होगा। सरकार खाद व बीज की भी व्यवस्था कर रही है। ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ओमकार साह, जिला पार्षद सदस्य बाबूलाल मरांडी, बाबूराम टुडू, गणेश मड़ैया आदि किसान व ग्रामीण उपस्थित थे। ठाकुरगंगटी : रामेश्वर ठाकुर जनजातीय महाविद्यालय भतखोरिया परिसर में शनिवार को भूमि संरक्षण विभाग द्वारा शिविर लगाकर किसानों के बीच पंपसेट का वितरण किया गया। भूमि संरक्षण विभाग के एएससीओ संजय कुमार चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के 35 किसानों के बीच पंपसेट वितरित किया। एएससीओ ने बताया कि जिन किसानों ने भूमि संरक्षण विभाग की योजना के तहत खेतों की ¨सचाई के लिए डोभा, तालाब, ¨सचाई कूप का निर्माण किया था उन्हीं किसानों को पंपसेट दिया जा रहा है। इस पंपसेट के सहारे अब किसान आसानी से अपने खेतों की ¨सचाई कर सकेंगे। इससे किसान आत्मनिर्भर व कर्जमुक्त हो सकेंगे। किसानों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर महतो, भाजपा दक्षिणी क्षेत्र प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन, मत्स्य विभाग विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत मंडल के हाथों भी किसानों को पंपसेट दिलाया गया। प्रह्लाद कुमार, राणा सुकमार रविदास, रणविजय कुमार साह, विनोद मंडल, संजय कुमार साह, वीरेंद्र साह, संजीव मंडल, मनीष यादव सहित कुल 35 लाभुकों को पंपसेट मिला।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.