चना की खेती कर अधिकारी कर सकते आमदनी
गोड्डा: शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ¨सगल ¨वडो सेंटर में प्रखंड के किसानों के बीच चना बीज
गोड्डा: शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ¨सगल ¨वडो सेंटर में प्रखंड के किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। मौके पर प्रमुख शुशील मोदी, बीस सूत्री समिति सदस्य व गोड्डा बीटीएम ईला चंदन उपस्थित थी। बीटीएम ईला चंदन ने किसानों को बीज कैसे लगाना है जिससे बेहतर उत्पादन हो। उसकी भी जानकारी दी। प्रमुख मोदी ने कहा कि क्षेत्र के किसान चना की खेती कर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। चना की खेती में ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती है। इधर, बीस सूत्री सदस्य ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को उत्तम किस्म के चना बीज का वितरण मुफ्त में किया जा रहा है। ज्यादातर क्षेत्र के किसान चना की खेती करते हैं। लेकिन किसान इसे कच्चे में ही बाजार में बेच देते हैं। जिससे वह चना का बीज नहीं रख पाते हैं। किसान चने का बीज अपने घरों में अगले साल के लिए रखें। बीज का वितरण निपनिया,परासी, गोरसंडा, सुंदरमोढ़ व तिलाबदोर गांव के ग्रामीणों के बीच किया गया।