मांगों को ले कस्तूरबा विद्यालय कर्मी संघ का धरना
पांच सूत्री मांगों को लेकर कस्तूरबा विद्यालय कर्मी संघ का धरना
गोड्डा : स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया गया। संघ की सचिव स्नेहलता ने बताया कि झारखंड के 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के र्किमयों ने धरना दिया है। कहा कि शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को छोड़कर सभी र्किमयों का वेतन 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। जबकि कस्तूरबा विद्यालय में 90 से सौ फीसदी रिजल्ट देने में सफल साबित हुई है। बावजूद मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गयी है। कहा कि 24 घंटे तक विद्यालयों में रहकर मेहनत करके छात्राओं का भविष्य उज्जवल बना रही हैं। यहां से निकलकर छात्राएं देश- विदेश में नाम रोशन कर रही हैं लेकिन र्किमयों के भविष्य आज भी दांव पर लगे हैं। कर्मचारियों के साथ आकस्मिक घटना घटित होने पर मुआवजा भी नहीं दिया जाता है। उनकी मांगों में सेवा नियमित करने, 50 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी करने, वाíषक तीन परिलब्धि लाभ देने, ग्रुप बीमा, ईपीएफ कटौती, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की नियमावली बनाने आदि मांगें शामिल हैं। कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष भी धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। धरना पर बैठने वालों में सोनी झा, अर्चना पाठक, संगीता कुमारी, अनिता, नीलिमा कुमारी, मुक्ता कुमारी, नरेन्द्र ठाकुर, बाल किशोर मेहरा आदि शामिल थे।