54 फीट का कांवर लेकर महागामा पहुंचा जत्था
54 फीट की कांवर इस वर्ष दूसरी भव्य 54 फीट की कांवर इस वर्ष दूसरी भव्य यात्रा महागामा पहुंची 54 फीट की कांवर इस वर्ष दूसरी भव्य यात्रा महागामा पहुंचीयात्रा महागामा पहुंची
संवाद सूत्र, महागामा : सोमवार की शाम को 54 फीट का कांवर लेकर कांवरियों का जत्था महागामा पहुंचा। केचुआ चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में विश्व हिदू परिषद के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता सुदामा सिंह ने इन्हें जलपान कराया गया। कांवरियों को देखने के लिए आसपास के लोग उमड़ पड़े। बोल बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।
सभी कांवरिया झूमते हुए बोल बम का नारा लगाते हुए एवं गाजे-बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से रवाना हुए। महागामा के जयनारायण प्लस टू विद्यालय में बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ कांवरियों को नाश्ता एवं जलपान कराया।
ज्ञात हो कि पिछले चार सालों से मेहरमा प्रखंड से बासुकीनाथ के लिए 54 फीट के कांवर संग यात्रा निकाली जाती है। कांवरिया बिहार के कहलगांव में गंगा से जल भरकर यात्रा की शुरुआत करते हैं। यात्रा के दौरान कहलगांव से जल भरकर मेहरमा के रास्ते होते हुए बासुकीनाथ के लिए जाते हैं जिसमें हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था रहता है। इनकी यात्रा 3-4 दिन में पूरी होती है। कांवर यात्रा को देखने के लिए लोग जगह जगह पर खड़े थे। रात्रि विश्राम गांधीग्राम में होगा और पुन: सुबह बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।