Move to Jagran APP

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

पोड़ैयाहाट: प्रखंड परिसर स्थित मैदान में शुक्रवार को अंचल कार्यालय की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 05:59 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

पोड़ैयाहाट: प्रखंड परिसर स्थित मैदान में शुक्रवार को अंचल कार्यालय की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी पंचायतों से जरूरतमंदों को बुलाया गया था। विधायक प्रदीप यादव ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कंबल बांटकर उद्घाटन किया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र नाथ ¨सह ,पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष डब्लू भगत, अंचलाधिकारी विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन भगत आदि ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही प्रखंड परिसर में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी। मौके पर संतोष भगत, दीपक कुमार ,राजेंद्र राम, मनोज यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। गोड्डा: शहर के वार्ड नंबर एक रौतारा चौक में नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु चौबे ने गरीब और असहाय के बीच शुक्रवार को कंबल वितरण किया। लगभग दो दर्जन असहाय व गरीबों के बीच कंबल बांटा गया। मौके पर बोलते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद शहर के विभिन्न वार्डों में कंबल का वितरण कर रही है। मौके पर समाजसेवी नर्मदेश्वर झा, नगर परिषद कर्मी भास्कर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मेहरमा: बलबड्डा व शंकरपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को शिविर लगाकर अंचलाधिकारी खगेन महतो व संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायत के विभिन्न गांव के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.