Move to Jagran APP

जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान तेज

जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान जोरों पर फोटो 22 जासं गोड्डा जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर 16 अगस्त से कालाजार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीते तीन सालों में कालाजार से प्रभावित क्षेत्रों को को ध्यान में रखते हुए अभियान जारी है। बीते वर्षो में जिले के प्रखंडो में सर्वाधिक प्रभावित प्रखंड सुंदर पहाड़ी बोआरीजोर व पोड़ैयाहाट रहा है जहां विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छिड़काव अभियान के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ की जांच भी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र के गांवों के सभी घरों में एसपी पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। 45 दिवसीय अभियान में जिले के कुल 913 गांवों में छिड़काव कराने का लक्ष्य है। 26 जुलाई तक 12

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:46 AM (IST)
जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान तेज
जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान तेज

गोड्डा : जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर 16 अगस्त से कालाजार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीते तीन वर्षो में कालाजार से प्रभावित क्षेत्रों को को ध्यान में रखते हुए अभियान जारी है। बीते वर्षो में जिले के प्रखंडों सर्वाधिक प्रभावित प्रखंड सुंदर पहाड़ी, बोआरीजोर व पोड़ैयाहाट रहा है, जहां विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छिड़काव अभियान के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ की जांच भी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र के गांवों के सभी घरों में एसपी पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। 45 दिवसीय अभियान में जिले के कुल 913 गांवों में छिड़काव कराने का लक्ष्य है। 26 जुलाई तक 128 गांवों में यह छिड़काव किया जा चुका है। विभाग द्वारा ब्लॉक एवं जिला स्तर पर मॉनीटरिग की जा रही है। बातचीत के दौरान मलेरिया एवं कालाजार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रति 10 हजार पर एक से कम रोगी बाले क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र में माना जाता है। सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अभियान की मॉनीटरिग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब विभाग लगातार अभियान चलाकर जिले को कालाजार मुक्त बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। सबके सहयोग से जल्द ही गोड्डा को कालाजार रोग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया जाएगा। बीते वर्षों में प्रखंडों में कालाजार रोगी प्रति हजार में

loksabha election banner

प्रखंड 2017 2018 2019 (जुलाई तक)

गोड्डा (सदर) 01.98 00.63 00.12

पोड़ैयाहाट 02.66 01.23 00.52

पथरगामा 00.66 00.69 00.34

मेहरमा 01.08 00.24 00.19

महागामा 01.18 00.23 00.27

बोआरीजोर 06.05 03.88 01.90

सुंदरपहाड़ी 11.37 01.95 00.48

ठाकुरगंगटी 02.03 00.72 00.53


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.