Move to Jagran APP

न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी विदाई

मिली जज के रूप में हुआ है जबकि अमरेश कुमार की भी प्रोन्नति जिला जज के रूप में हुई है। उनका तबादला डाल्टेनगंज हो गया है। इसके अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा महासचिव योगेश चंद्र झा सीताराम यादव क्रांतिधर सहाय अम्बोद ठाकुर अबूल कलाम आजाद तनूज कुमार दुबे गुलाम भगत नूतन

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:34 AM (IST)
न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी विदाई
न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी विदाई

संस, गोड्डा : जिला अधिवक्ता संघ भवन में मंगलवार को नये योगदान करने वाले प्रधान जिला जज सत्यप्रकाश सिन्हा का स्वागत किया गया। वहीं स्थानांतरित जिला जज प्रथम रविन्द्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेश कुमार को विदाई दी गयी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज सत्यप्रकाश सिंहा ने कहा कि प्रथम जिला जज के रूप में रविन्द्र कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हमें इनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने की जरूरत है। प्रथम जिला जज रविन्द्र कुमार ने कहा कि गोड्डा में बार- बैंच का बेहतर तालमेल है। इससे एक स्वस्थ्य कार्य संस्कृति परिलक्षित होती है। ऐसे में काम करने में भी सुविधा मिलती है। डालसा सचिव अमरेश कुमार ने कहा कि उनका तबादलता जिला जज के रूप में हुआ है। यह गोड्डा जिला बार-बैंच के परस्पर तालमेल का ही नतीजा है। यहां का माहौल बेहतर है। ज्ञात हो कि रविन्द्र कुमार का तबादला लोहरदगा में फेमिली जज के रूप में हुआ है जबकि अमरेश कुमार की भी प्रोन्नति जिला जज के रूप में हुई है। उनका तबादला डाल्टेनगंज हो गया है। इसके अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेश चंद्र झा, सीताराम यादव, क्रांतिधर सहाय, अम्बोद ठाकुर, अबूल कलाम आजाद, तनूज कुमार दुबे, गुलाम भगत, नूतन तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.