जलेबी रेस में आयुष ने मारी बाजी
गोड्डा : स्थानीय गांधी मैदान में शनिवार को रायना प्ले एंड पब्लिक स्कूल की वाíषक खेलकूद प्रतिय
गोड्डा : स्थानीय गांधी मैदान में शनिवार को रायना प्ले एंड पब्लिक स्कूल की वाíषक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाध्यापिका रुबी आ•ाद ने बैलून उड़ा कर किया। विशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता अजीत कुमार सहाय थे। इसमें म्युजिकल चेयर, जलेबी रेस, फराग रेस, कापी रेस, 50 मीटर दौड़, 75 मीटर दौड़, चम्मस रेस, बैड¨मटन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। म्युजिकल चेयर में अराध्या, आयुष व महरूफ क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जलेबी रेस में आयुष, रिजवान व आफताब क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। फराग रेस में मेंहदी, सोनाली व अशीफा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कापी रेस में सत्यम, सन्नी व रेहान, 50 मीटर दौड़ में रीशिका, आदित्या व आदर्श, चम्मच रेस में आदित्या, अन्नू प्रिया व ¨डपल, 75 मीटर रेस में विशाल राज, संजीव व रायना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बैड¨मटन में प्रियाशु व रेहान ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रूबी आजाद ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। एक-दूसरे के साथ उनका संवाद बढ़ता है जिससे काफी फायदा होता है। मौके पर शिक्षिका दिव्या, श्रेया, चर्चा, चांदनी, अमिशा, बोनी, फैजल आदि मौजूद थीं।