झारखंड में जदयू ही ला सकता सुशासन : सालखन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने एक दिवसीय दौरे के तहत जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू आज मंगलवार को मेहरमा पहुंचे। इस मौके पर जदयू जिला युवा मोर्चा महासचिव शीतल सिन्हा अपने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
मेहरमा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने एक दिवसीय दौरे पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू मंगलवार को मेहरमा पहुंचे। इस मौके पर जदयू जिला युवा मोर्चा महासचिव शीतल सिन्हा अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात मेहरमा शिवमंदिर के समीप आदिवासी रीति रिवाज के तहत उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर झारखंड में सुशासन लाना है, तो जदयू की सरकार बनाने में सहयोग करें। शिबू सोरेन ने आदिवासी के लिए वैसा कुछ भी नहीं किया जिससे आदिवासी की आर्थिक स्थिति सुधर सके। इसके अलावा उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने भी आदिवासी के लिए कुछ नहीं किया। 14 साल तक आदिवासी मुख्यमंत्री किसी ना किसी पार्टी के रहे, परंतु किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली तो अन्य लोगों की दिशा और दशा कैसे सुधारी जा सकती है। उन्होंने एक बार जदयू को अपना पूर्ण समर्थन देकर विधानसभा के तख्त पर पहुंचाने का आग्रह किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ प्रखंड क्षेत्र के रजौन, दरियापुर ,सिगारपुर आदि कई गांव के लोग एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस मौके पर उनके साथ युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रावत, युवा प्रदेश सचिव विपिन सिंह ,युवा जिला महासचिव जया जयंती, युवा जिला उपाध्यक्ष अंकिता शर्मा, युवा जिला सदस्यता प्रभारी अनीता ठाकुर, महागामा विधानसभा के जदयू प्रभारी कौशल किशोर मिश्रा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह के अलावा सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता साथ थे।