जनता के काम में नहीं हो राजनीति : अध्यक्ष
गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल ने मंगलवार को राजाभिट्टा स्थित सुं
गोड्डा: नगर परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल ने मंगलवार को राजाभिट्टा स्थित सुंदर जलाशय में चल रहे शहरी जलापूíत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। कहा कि पानी लोगों की बुनियादी जरूरत है। जलाशय में बन रहे इंटेकवेल और पाइपलाइन से सिर्फ शहर के लोगों को पानी मिलेगा, किसी कंपनी को पानी उपलब्ध कराने के लिए शहरी जलापूíत योजना नहीं है। अध्यक्ष ने कहा कि यहां के लोगों को कुछ लोगों ने बरगलाने का काम किया था। लेकिन अब लोग समझ चुके हैं। कहा कि जनता के काम में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि उनके के लिए शहरवासी और राजाभिट्टा की जनता समान है। ग्रामीणों की जो समस्या है, जिला प्रशासन उसपर पहल कर रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि राजमहल सांसद को यह समझना चाहिए कि उनके लिए भी दोनों जगह की जनता बराबर है। शहर में पानी की भारी किल्लत है। जलस्त्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में अगर पानी नहीं मिला तो आम जनता को ही सबसे ज्यादा परेशानी होगी।