Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

पथरगामा : थाना क्षेत्र के हरकट्ठा ग्राम निवासी स्वर्गीय बबलू मुर्मू के पुत्र प्रदीप मुर्मू एवं तालाब

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 05:24 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

पथरगामा : थाना क्षेत्र के हरकट्ठा ग्राम निवासी स्वर्गीय बबलू मुर्मू के पुत्र प्रदीप मुर्मू एवं तालाबाबू मुर्मू के पुत्र प्रवीण मुर्मू को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उधर, ईश्वर मुर्मू के पुत्र सिमोन मुर्मू, मसीचरन मुर्मू के पुत्र रोशन मुर्मू, स्वर्गीय शिवराम मुर्मू के पुत्र रजीन मुर्मू, मझलु मुर्मू के पुत्र रौबेन मुर्मू व उषा किस्कू के पुत्र नीरज किस्कू की खोज में पुलिस ने सोमवार की रात कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। आरोपियों में नीरज किस्कू सोनबरसा का रहनेवाला है। बाकी सभी आरोपी हरकट्ठा गांव के रहनेवाले हैं। पुलिस निरीक्षक अशोक गिरी ने बताया कि बहुत जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस मामले में आरोपियों पर पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पथरगामा थाना क्षेत्र में सोमवार की अलसुबह सात लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग (12) लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की तीन-चार दिन पहले ही अपने ननिहाल में आयी थी जहां यह घटना हुई। लड़की के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों को उग्र होते देख दो आरोपियों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.