डकैती की सूचना न देने पर थानेदार को एसपी ने फटकारा
प्रखंड के बारकोप स्थित पावर सबस्टेशन में गुरुवार की रात हुई डकैरी की वारदात की एसपी ने घटनास्थल पहुंच जानकारी ली।
संवाद सहयोगी, पथरगामा: प्रखंड के बारकोप स्थित पावर सबस्टेशन में गुरुवार की रात हुई डकैती की घटना की जांच करने शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ¨सह ने पहुंचे। उन्होंने बंधक बनाये गए कर्मियों मनीष कुमार व विजय भारती से पूछताछ की। दोनों ने कहा कि गुरुवार रात लगभग एक बजे पावर सबस्टेशन में पांच अज्ञात लोग पहुंचे थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और पिस्तौल व धारदार हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। लगभग एक घंटे बाद वह दोबारा सबस्टेशन के कमरे में आए और वहां रखे नये तार के बंडल को ले गये। मामले का अनुसंधान कर रहे थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति को पुलिस अधीक्षक ने जरूरी दिशा निर्देश दिये। घटना की सूचना उन्हे नहीं देने को पर नाराजगी भी जताई। पुलिस अधीक्षक ¨सह ने कहा कि किसी भी बड़ी घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को तत्काल देनी चाहिए। इसमें पथरगामा थाना प्रभारी ने लापरवाही बरती है। इस तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की बात कही। उल्लेखनीय हो कि, गुरुवार देर रात प्रखंड के बरकोप स्थित पावर सबस्टेशन में लुटेरों ने पिस्टल की नोंक पर पांच ट्रांसफार्मरों का क्वाइल, तेल व तार चोरी कर लिया था।