Move to Jagran APP

किसानों को मिली केचुआ खाद की जानकारी

गोड्डा : कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक कल्याण अभियान के तहत चयनित गांवों के किसानों को केचुआ खाद बना

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 04:49 PM (IST)
किसानों को मिली केचुआ खाद की जानकारी
किसानों को मिली केचुआ खाद की जानकारी

गोड्डा : कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक कल्याण अभियान के तहत चयनित गांवों के किसानों को केचुआ खाद बनाने को लेकर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गयी। इस दौरान किसानों को खेती में प्रयोग के लिए आवश्यक तत्वों, रसायनों, उर्वरक आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं खाद एवं उर्वरक में अंतर बताया। कृषि केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा यह बताया कि रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से मिट्टी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं फसल के माध्यम से भी शरीर में पेसटिसाइड जाने का खतरा बना रहा है। यह रोगों का जड़ बनकर अनेक प्रकार की परेशानी उत्पन्न करता है। इससे बचने के लिए केचुआ खाद का उपयोग जरूरी है। यह आसानी से और स्थानीय स्तर पर बनाना आसान है। इसके माध्यम से पशु पालन को भी बढ़ावा मिलता है तथा स्वस्थ्य समाज का निर्माण संभव हो पाता है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविशंकर, डॉ.सूर्यभूषण, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार, डॉ. हेमंत चौरसिया आदि ने विस्तार से इस संबंध में प्रकाश डाला। कृषकों में जयराम यादव, प्रेमलाल मरांडी, भागवत यादव,अनिता देवी, गीता देवी सहित 50 किसान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.