अलग-अलग हादसे में चार घायल
अलग-अलग जगहों से सड़क हादसे में तीन घायल जासं गोड्डा सड़क हादसे में अलग-अलग जगह से तीन घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां और ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। पहले मामले में पोड़ैयाहाट के पसई गांव निवासी सावित्री देवी दूसरे मामले में दरियापुर गांव निवासी चक्रधर रविदास 36 पिता स्वर्गीय पृथ्वी रविदास व तीसरे मामले में सुंदरपहाड़ी के असरीपाड़ा गांव की रहनेवाली जमनी पहाड़िया 60 पति गढैया पहाड़िया को भर्ती कराया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर घायलों का उपचार चल रहा है।
जासं, गोड्डा : अलग-अलग सड़क हादसे में घायल हुए चार लोगों को गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना सुंदरपहाड़ी क्षेत्र के कैराजोड़ी गांव की है। वहां इतियास पहाड़िया (20) पिता बमरा पहाड़िया बाइक से अपने घर आ रहा था। इसी क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे व घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में पोड़ैयाहाट के पसई गांव निवासी सावित्री देवी के साथ घटी वहीं तीसरी घटना में दरियापुर गांव निवासी चक्रधर रविदास (36) पिता स्वर्गीय पृथ्वी रविदास व चौथे हादसे में सुंदरपहाड़ी के असरीपाड़ा गांव की रहनेवाली जमनी पहाड़िया (60) पति गढैया पहाड़िया घायल हो गई। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर चारों मरीज का उपचार चल रहा है।