हिंदी में करें अधिकांश कार्यो का निष्पादन
पोड़ैयाहाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को ¨हदी दिवस मनाया गया। इस अ
पोड़ैयाहाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को ¨हदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत की झांकी प्रस्तुत की गई। इसका उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा, अंचलाधिकारी विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा व प्रमुख जोसेफ बेसरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि ¨हदी एक सुदृढ़ भाषा है। यह अनेक भाषाओं को जोड़ने का काम करती है। महात्मा गांधी ने इस भाषा से देश को एक सूत्र में पिरोकर आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी। स्वतंत्रता आंदोलन की गवाह ¨हदी ही है। आज इसे आगे बढ़ने की जरूरत है। आधुनिक काल में भी ¨हदी उन्नत और समृद्ध हो सके इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। वर्तमान में चार कोस में भाषा बदलती है। 9500 भाषाएं देश में बोली जाती है और उन सब में ¨हदी रानी मां की तरह है। आज ¨हदी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा बन चुकी है। सभी को प्रयास करना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा कार्यों का निष्पादन ¨हदी में किया जाए। उन्होंने छात्रों से ज्ञानोदय के विषय में जानकारी ली। परीक्षा की तैयारी में तन मन लगाकर पढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विषय की सप्ताहिक परीक्षा होगी। प्रश्न बैंक तैयार हो रहा है। वहीं, अंचलाधिकारी ने भी ¨हदी दिवस पर चित्रांकन आदि पर विस्तार से बच्चों को बताया। प्रमुख जे बेसरा ने भी सभी को ¨हदी का प्रयोग कर देश को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार मांझी, शिक्षक परीक्षित मंडल ने ¨हदी पर सारगर्भित बातें कहीं। तीन दिनों से चल रहे चित्रांकन प्रतियोगिता काव्यपाठ निबंध लेखन आदि में उत्कृष्ट बच्चों के बीच पारितोषिक वितरण किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुभाष यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जबकि संचालन नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विद्यानंद तिवारी ,प्रबोध सोरेन, गुंजन कुमार ,सुनील कुमार, मोहम्मद इकबाल ,अंबिका, गोपाल पाठक आदि उपस्थित थे। इधर, डांड़े प्लस टू स्कूल में भी एनएसएस के तरफ से ¨हदी दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक वितरण किया गया।